Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बागा » आकर्षण » कैफ़े माम्बोस

कैफ़े माम्बोस, बागा

19

माम्बोस, बागा की प्रसिद्द टिटो गली का अंतिम स्टॉप है।  यद्यपि इस गली में कई नाइट बार और पूल पार्लर हैं परंतु आप गोवा के इस प्रसिद्द नाइट क्लब में खुद को जाने से नही रोक सकते क्योंकि यहाँ बहुत अच्छा संगीत सुनने मिलता है।  माम्बोस का प्रवेश शुल्क युगलों के लिये 500 रूपये और पुरुषों के लिये 800 रूपये है, परंतु इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश शुल्क में खाना और ड्रिंक्स का मूल्य शामिल नही है।

आपको अंदर से ही खाना और ड्रिंक खरीदना होगा।  इसके अलावा यह आश्चर्य की बात है कि माम्बोस में कार्ड स्वीकार नही किये जाते, अत: अपने साथ भरपूर नकद रूपये रखें।

गोवा के अन्य क्लबों के विपरीत माम्बोस स्वादिष्ट डिनर उपलब्ध कराता है जो उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी इनकी शराब और कॉकटेल होते हैं।  उनके पारंपरिक सूअर के गोश्त का अनुभव लेना न भूलें।  यहाँ खाना खाने का अनुभव आनंददायक होता है क्योंकि डांस फ्लोर और रेस्टारेंट अलग अलग जगह पर हैं।

सभी क्षेत्रों की सुरक्षा मज़बूत है अत: कोई मूर्खतापूर्ण व्यवहार न करें, साथ ही यहाँ सिगरेट पीना सख्त मना है।  सस्ता होने के कारण आप बहुत ज़्यादा उम्मीद न रखें, वास्तव में यहाँ कभी कभी छोटे फसाद हो जाते हैं परंतु सुरक्षा कर्मी इसे संभाल लेते हैं।

बार टेबल सुविधजनक रूप से तीन स्थानों पर रखे गए हैं और माम्बोस के बाहर और अंदर फास्ट फ़ूड के स्टॉल हैं, अत: इनके पास अच्छा स्टॉक रहता है।  अधिकांश दिन डांस फ्लोर भरा हुआ होता है! माम्बोस पहुँचना आसान है, बागा के लिये टैक्सी कीजिए और टिटो लेन चलने के लिये कहिये।  व्यस्त रात के दिन टिटो लेन में ट्रैफिक रुक जाता है अत: आपको टैक्सी से उतारकर पैदल चलना होगा जो ठीक भी है क्योंकि आप रास्ते में अन्य कई बार भी देख सकते हैं।  फिर भी आपका स्वयं का वाहन होना ज़्यादा अच्छा है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed