Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बस्‍ती » आकर्षण » चंदो ताल

चंदो ताल, बस्‍ती

10

चंदो ताल या झील, बस्‍ती जिले के दक्षिण पश्चिम हिस्‍से में टांडा रोड़ पर लगभग 10 किमी. की दूरी पर स्थित है। पक्षी प्रेमियों और पक्षियों को निहारने में रूचि रखने वाले लोगों के लिए चंदो तालाब एक महत्‍वपूर्ण स्‍थल है, इसके अलावा मछली पकड़ने में रूचि रखने वाले और पिकनिक मनाने के शौकीन भी यहां आ सकते है। इस झील में सर्दियों के दौरान भारी संख्‍या में प्रवासी पक्षी आते है।

ये पक्षी यहां के वातावरण में अनोखा रंग भर देते है और लोग उन्‍हे देखकर बेहद खुश होते हैं।  चंदो ताल, 5 किमी. लंबा और 4 किमी. चौड़ा है। इस ताल को मछुआरे बहुत पसंद करते है क्‍योंकि यहां कई प्रकार की मछलियां पाई जाती हैं।

लोककथाओं के अनुसार, इस क्षेत्र में मानव निवास हुआ करता था और इसे चंद्रा नगर के नाम से जाना जाता था। समय बीतने के साथ, प्राकृतिक आपदाएं आई, काफी क्षति हुई और परिणामस्‍वरूप आवास नष्‍ट हो गए और एक ताल या झील का निर्माण हो गया। अभी भी कई मछुआरों को इस तालाब से मछली पकड़ने के दौरान गहने और अन्‍य अमूल्‍य चीजें मिल जाती हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed