Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बस्‍ती » आकर्षण » राष्‍ट्रीय वन चेतना केन्‍द्र

राष्‍ट्रीय वन चेतना केन्‍द्र, बस्‍ती

10

राष्‍ट्रीय वन चेतना केन्‍द्र को बस्‍ती और उसके आसपास के क्षेत्रों के निवासियों में जंगलों और पर्यावरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्‍थापित किया गया है। इस केन्‍द्र को संत रवि दास वन विहार भी कहा जाता है जो संत श्री रवि दास को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित करके बनाया गया है।

बस्‍ती एक प्राचीन शहर है। इस जगह संतों और साधुओं ने अपने आश्रम का निर्माण किया था, जहां वह निवास किया करते थे। इस बात का उल्‍लेख करना आवश्‍यक है कि भगवान राम के गुरू, गुरू वशिष्‍ठ ने भी अपना आश्रम यहां स्‍थापित किया था। रामायण में इस बात का उल्‍लेख किया गया है कि भगवान राम ने अपने जीवन का कुछ समय अपने छोटे भाई लक्ष्‍मण के साथ इस आश्रम में बिताया था।

राष्‍ट्रीय वन चेतना केन्‍द्र, बस्‍ती जिले से लगभग 1 किमी. की दूरी पर स्थित है और गणेशपुर गांव के निकट ही बना हुआ है। इस केन्‍द्र में बच्‍चों के खेलने के लिए एक पार्क है और यहां स्थित सुंदर सी झील लोगों का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित कर ही लेती है।

इस पार्क के पास से ही कुनवाह नदी गुजरती है जो इस जगह के आकर्षण को बढ़ाकर दो गुना कर देती है। इस पार्क में छुट्टियों के दिन और रविवार के दिन भारी संख्‍या में पर्यटक आते है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed