Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » दमन » आकर्षण » देवका बीच

देवका बीच, दमन

23

देवका बीच दमन के सुरम्य बीचों में से एक है। यह नानी दमन से करीब तीन मील की दूरी पर है। इस शांतचित और खूबसूरत बीच पर चलते समय जब समुद्र की ठंडी लहरें हमारे पैरों से टकराती है, तो यह अनुभव कभी न भूलने वाला साबित होता है।

जब लहरें ज्यादा ऊंची नहीं होती हैं, तो पर्यटक समंदर में चहलकदमी भी करते हैं और सीप, शंख व अन्य समुद्री निशानियां एकत्र करते हैं। अगर आप जोखिम को पसंद करते है तो आप गर्मी से निजात पाने के लिए समुद्र के ठंडे पानी में तैराकी का भी आनंद ले सकते हैं। हालांकि तैराकी के दौरान आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि समुद्र का सतह रहस्यमयी तरीके से नुकीला, ऊबड़ खाबड़ और चट्टानी है।

अगर बीच की मस्ती और तैराकी से आप ऊब जाएं या थका हुआ महसूस करें तो यहां से थोड़ी ही दूर पर एक एम्यूजमेंट पार्क है। वहां आपको एक अलग तरह का अनुभव मिलेगा और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। इस अम्यूजमेंट पार्क की प्राकृतिक छवि बेहद कलात्मक है। यहां पैदल रास्ता है, झिलमिल करता म्यूजिकल फाउंटेन है और बच्चों व बड़ों के लिए मनोरंजन की भी कई सुविधाएं हैं। आप यहां टट्टू की सवारी कर सकते हैं, गेमिंग का आनंद ले सकते हैं, रेस्टोरेंट में लजीज खानों का मजा ले सकते हैं और दुकानों पर बिकने वाले खिलौने, कपड़ों व इलेक्ट्रॉनिक समानों की खरीदारी भी कर सकते हैं।

नारियल पुर्णिमा के अवसर पर पार्क को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया जाता है। इस दौरान यहां लोक नृत्य और स्थानीय कार्निवल का आयोजन किया जाता है, जिससे आसपास और दूर दराज से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed