Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » हज़ारीबाग » आकर्षण
  • 01हज़ारीबाग झील

    हज़ारीबाग झील हजारीबाग शहर के मध्य में स्थित है। यह पिकनिक के लिए अच्छा स्थान है और यहाँ बोटिंग (नौका विहार) की सुविधा उपलब्ध है। यहाँ से आप सूर्योदय और सूर्यास्त का सुंदर दृश्य देख सकते हैं।

    + अधिक पढ़ें
  • 02कैनरी हिल

    कैनरी हिल

    कैनरी हिल हज़ारीबाग से 3 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहाँ एक पार्क है जिसका प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा किया जाता है तथा इस क्षेत्र में छोटी झीलें भी हैं। यहाँ एक निरीक्षण टॉवर भी है जहाँ से पर्यटक प्रकृति की सुंदरता का मोहक दृश्य और संपूर्ण शहर का दृश्य देख सकते हैं।...

    + अधिक पढ़ें
  • 03सिल्वर हिल

    सिल्वर हिल

    सिल्वर हिल हज़ारीबाग शहर के पास स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसे जगन्नाथ धाम के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ भगवान जगन्नाथ का मंदिर है। इस मंदिर में बलभद्र और सुभद्रा की मूर्ति भी है। प्रतिवर्ष रथयात्रा के दौरान यहाँ बड़ा मेला लगता है। अनेक भक्त भगवान जगन्नाथ...

    + अधिक पढ़ें
  • 04सूरजकुंड

    सूरजकुंड गरम पानी का एक झरना है जो हज़ारीबाग से 60 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहाँ कुल पांच कुंड हैं जिनके नाम भारतीय भगवानों के नाम पर रखे गए हैं, जो इस प्रकार हैं – सूर्य कुंड, राम कुंड, लक्ष्मण कुंड, सीता कुंड और ब्रह्मा कुंड। लोगों का ऐसा विश्वास है कि इस...

    + अधिक पढ़ें
  • 05तिलैया बाँध

    तिलैया बाँध

    बराकर नदी पर स्थित तिलैया बाँध दामोदर घाटी निगम द्वारा बनाया गया पहला बाँध है। इसका निर्माण 1953 में मुख्य रूप से बाढ़ को नियंत्रण में करने के लिए किया गया था। यहाँ एक जल विद्युत् स्टेशन और एक संकरी नदी घाटी भी है। बाँध के चारों ओर का सुंदर दृश्य पर्यटकों को...

    + अधिक पढ़ें
  • 06राज देरवाह

    राज देरवाह

    राज देरवाह राष्ट्रीय उद्यान में स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहाँ एक वन फॉरेस्ट बंगला भी है जहाँ खाना बनाने की सुविधा भी उपलब्ध है। यहाँ एक टॉवर भी है जहाँ से आप जंगल का दृश्य देख सकते हैं।

    + अधिक पढ़ें
  • 07हज़ारीबाग राष्ट्रीय उद्यान

    हज़ारीबाग राष्ट्रीय उद्यान

    हज़ारीबाग से 19 किमी. की दूरी पर स्थित हज़ारीबाग राष्ट्रीय उद्यान विभिन्न वनस्पतियों और जीव जंतुओं से समृद्ध है। यह उद्यान कई जानवरों जैसे हाथी, बाघ, जंगली भालू, तेंदुआ, हिरन और अन्य कई प्रजातियों का घर है। यदि आप भाग्यशाली हैं तो आप स्लोथ भालू की झलक देख सकते हैं।...

    + अधिक पढ़ें
  • 08नरसिंहस्थान मंदिर

    नरसिंहस्थान मंदिर

    हजारीबाग के पास स्थित नरसिंहस्थान मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। नरसिंह भगवान विष्णु का एक अवतार हैं। मंदिर के गर्भ गृह में शिवजी का लिंग है। प्रतिदिन यहाँ बहुत बड़ी संख्या में भक्त आते हैं और यहाँ पूरे वर्ष कई उत्सव मनाए जाते हैं।

    कार्तिक पूर्णिमा के...

    + अधिक पढ़ें
  • 09सताफार

    सताफार

    सताफार एक पुरातात्विक स्थल है जो बलुआ पत्थर की चट्टानों से बना है तथा यहाँ शैल चित्र देखे जा सकते हैं। यहाँ सात त्रिक पर्वतश्रेणियां हैं तथा यह विश्व में अपनी पेंटिंग्स के लिए जाना जाता है। अनेक जानवरों जैसे हिरन, गाय - बैल, टिड्डे, मेंढक आदि जानवरों के चित्र...

    + अधिक पढ़ें
  • 10राजरप्पा

    राजरप्पा हज़ारीबाग में स्थित एक धार्मिक स्थान है जो एनएच23 पर झारखंड में स्थित है जहाँ प्रसिद्ध छिन्नमस्ता मंदिर स्थित है। यह एक शक्तिपीठ है तथा रति और कामदेव के शरीर पर देवी छिनामस्तिका की बिना सिर वाली मूर्ति है। यह प्राचीन मंदिर वास्तुकला की तांत्रिक शैली के लिए...

    + अधिक पढ़ें
  • 11कोनार बाँध

    कोनार बाँध

    कोनार बाँध कोनार नदी पर बना हुआ है तथा दामोदर घाटी निगम द्वारा बनाया गया दूसरा बाँध है। यह दामोदर घाटी की चार बहुउद्देशीय बाँध परियोजनाओं का एक भाग है। अब यह एक पिकनिक स्पॉट है और आप यहाँ प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं तथा यहाँ बैठकर हरियाली को निहार सकते...

    + अधिक पढ़ें
  • 12इसको गाँव

    इसको गाँव

    इसको गाँव अपने शैल चित्रों के लिए प्रसिद्ध है जो कहा जाता है कि मध्य पाषाण युग की हैं। पुरातत्वविदों ने इस स्थान की खुदाई की और पाया कि इस क्षेत्र में एक प्राचीन सभ्यता रहती थी और ये पेंटिंग्स 10,000 वर्ष पुरानी है। चट्टानों पर विभिन्न देवी देवताओं के रूपांकन देखे...

    + अधिक पढ़ें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed