Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मसूरी » आकर्षण » कैम्‍पटी झरना

कैम्‍पटी झरना, मसूरी

65

कैम्‍पटी झरना, समुद्र तल से 4500 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक खूबसूरत झरना है जो मसूरी के प्रमुख स्‍थलों में से एक गिना जाता है। एक पहाड़ से लगभग 40 फुट की ऊंचाई से गिरता हुआ यह झरना मसूरी की घाटी में बहने वाले पांच झरनों में से सबसे बड़ा है। यह झरना, गंतव्‍य स्‍थल से 15 किमी. की दूरी पर यमुनोत्री रोड़ पर स्थित है।

अपने मनोरम वातावरण के कारण, एक ब्रिटिश ऑफीसर जॉन मिकेनन ने इस जगह को 1835 में एक पर्यटन स्‍थल में परिवर्तित कर दिया था। इस जगह का नाम कैम्‍प - टी के नाम पर पड़ा, क्‍यूंकि यहां आकर अंग्रेज अक्‍सर चाय की पार्टी किया करते थे।

कैम्‍पटी झरना, कई पहाड़ी चट्टानों से बहने के बाद मैदानों में प्रवेश करता है। यहां से पर्यटक यमुना नदी भी पहुंच सकते हैं जो 12 किमी. नीचे बहती है और अगलार नदी भी क्रास कर सकते हैं। यह जगह फीशिंग यानि मछली प‍कड़ने और तैराकी के लिए भी जानी जाती है। मसूरी और देहरादून से कैम्‍पटी झरने तक पहुंचने के लिए नियमित रूप से बसें चलती हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed