Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पालक्कड़ » आकर्षण » परम्बिकुलम् वन्यजीव अभ्यारण्य

परम्बिकुलम् वन्यजीव अभ्यारण्य, पालक्कड़

25

परम्बिकुलम् वन्यजीव अभ्यारण्य पालक्कड़ के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और यह पश्चिमी घाट के दक्षिणी छोर पर संगम पहाड़ियों पर स्थित है। यह तरो-ताजा कर देने वाला स्थान पशु और पौधों की कई प्रजातियों का घर है और वन्यजीव उत्साही, प्रकृति प्रेमी और ट्रेकिंग करने वालों के लिये आदर्श जगह है।

इस अभ्यारण्य के क्षेत्र को तीन भागों में विभाजित किया गया है जिन्हें कोर ज़ोन, बफर ज़ोन और टूरिस्म ज़ोन के नाम से जाना जाता है। पर्यटकों को वन्य जीवों की विभिन्न दुर्लभ प्रजातियाँ देखने के मिलती हैं जिनमें बाघ, तेंदुआ, एशियाई हाथी, गवल, चश्मेदार कोबरा, नीलगिरि लंगूर, नीलगिरि तह्र, साँभर, टोपीदार मकाऊ बन्दर, चित्तीदार हिरण, भारतीय जंगली कुत्ते और कछुऐ शामिल हैं। पक्षी प्रमियों को क्षेत्र में स्थित सलीम अली पक्षी अध्ययन केन्द्र और सलीम अली गैलरी से बहुत लाभ होगा।

अभ्यारण्य में कई अच्छे ट्रेकिंग के रास्ते हैं जिनपर अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद पैदल ही क्षेत्र में भ्रमण किया जा सकता है। प्रकृति के छिपे रहस्यों के प्रति प्रयत्नशील लोगों के लिये यहाँ जंगल कैंप, रात्रि पैकेज और प्रकृति ज्ञान पैकेज, नौका विहार और पेड़ पर घर जैसी सुविधायें उपलब्ध हैं।

 

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed