Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पय्योली

पय्योली - वैभव में घुली-मिली विरासत और समुद्र तटों का एक सूप!

7

पय्योली, दक्षिणी केरल के कालीकट जिले में एक छोटा सा गांव है। उत्तरी मालाबार तट पर स्थित, रेत और उथले पानी के सुनहरे खिंचाव के साथ यह एक शांत स्थान है। यद्यपि यह अपने समुद्र तटों के कारण जाना जाता है परंतु अन्य स्थलों की मेजबानी के कारण यह एक दर्शनीय स्थल है। यह एथलीट लेजेंड पी.टी उषा का घर है। पय्योली, कालीकट से केवल 30 किमी की दूरी पर है।

स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद

यह जगह अपने अनोखे लेकिन स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। अच्छी पाककला के साथ सामग्री में मसालों का एक दिलचस्प मिश्रण, लोगों से इस जगह की कहानी कहता है। यहाँ के रेस्तरां और स्टॉल भी देखने की एक जगह हैं। प्रसिद्ध पय्योली चिकन फ्राई (पय्योली कोरी परिचट्टू), खाने के पारखी और गैर-पारखी दोनों को एक बार ज़रूर चखना चाहिए आपका पैसा व्यर्थ नहीं जाएगा। मन को खुश कर देने वाली यह गर्म थाली जिसमें लाल मिर्च और अन्य मसालों का बेहतर तरीके से उपयोग किया जाता है, आपके उदास मूड को फिर से जीवंत कर सकती है। खून की तेज चाल छिपी हुई भावनात्मक जटिलताओं को ज़िंदा कर सकती है और आपको पूरी तरह से एक नया स्वाद और अनुभव दे सकती है। एक ऐसा स्वाद जिसे पय्योली भ्रमण के बाद आप जिंदगी भर याद रखेंगे।

पाम के लहरदार बीच और मंदिर

इस जगह के आकर्षणों में पॉम के पेड़ों की पंक्तिवाला शांत बीच, कुंजली मारक्कार संग्रहालय, वेलियमकालू और त्रिकोट्टूर पेरूमलपुरम मंदिर शामिल हैं। मंदिर के पीठासीन देवता भगवान शिव हैं। त्रिकोट्टूर पेरूमलपुरम मंदिर, पय्योली समुद्र तट के पास स्थित है। यह स्थान, राज्य के अन्य हिस्सों से भली प्रकार जुड़ा हुआ है। मौसम की स्थिति केरल के अन्य भागों के जैसी ही है।

पय्योली इसलिए है प्रसिद्ध

पय्योली मौसम

घूमने का सही मौसम पय्योली

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पय्योली

  • सड़क मार्ग
    कालीकट एयरपोर्ट से, कार द्वारा इस गाँव तक पहुँचने के लिए लगभग डेढ़ घंटे का समय लगता है। पय्योली, राज्य के सभी शहरों और कस्बों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। ‘मद्रास कालीकट ग्रैंड ट्रंक रोड इसे कालीकट से जोड़ती है। कैब्स और टैक्सी किराए पर उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    पय्योली में खुद का रेलवे स्टेशन होने के कारण यहाँ के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं। अतः ट्रेन से सवारी करना आसान हो जाता है। हालाँकि, प्रमुख शहरों से चलने वाली ट्रेनें यहाँ रुकती नहीं हैं अतः यात्री पास के कालीकट में स्थित प्रमुख रेलवे स्टेशन पर विचार कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    निकटतम एयर पोर्ट कालीकट अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, ‘करीपुर’ है जो यहाँ से 37 किमी की दूरी पर स्थित है। पय्योली के पास के अन्य हवाई अड्डे कोच्चि हवाई अड्डा, त्रिवेंद्रम हवाई अड्डा, बेंगलुरु हवाई अड्डा और कोयंबटूर हवाई अड्डा हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed