Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पियरमेड » आकर्षण » कुट्टीकन्नम

कुट्टीकन्नम, पियरमेड

14

कुट्टीकन्नम, समुद्र की सतह से 3500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, और पियरमेड में एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। ये पहाड़ियाँ, ग्रीष्मकालीन अवकाश व्यतीत करने के लिए, ट्रावन्कोर के राजाओं की सबसे पसंदीदा जगह थी। वर्तमान में यहाँ के जंगलों की प्राकृतिक सुंदरता और सौम्य जलवायु के कारण, इस जगह की मांग हनीमून मनाने वालों के द्वारा सबसे अधिक की जाती है।

रूमानी मौसम और हरे रंग से ढकी हुई पहाड़ियों को नीले आसमान का कोमलता से चुंबन, इस स्थान को एक अनूठी सुंदरता प्रदान करते हैं। यह आपके अंदर एक रोमांटिक कवि, चित्रकार और एक कल्पनाकार को जगाता है। कुट्टीकन्नम के पास ज़रूर देखे जाने वाले स्थानों में से एक स्थान ‘पांचालीमेदू’ है जो ट्रैकर्स के स्वर्ग के नाम से प्रसिद्ध है।

बहुत से चाय के बागान और वालन्गंगनम के जलप्रपात भी पास में स्थित प्रमुख आकर्षण हैं। इन पहाड़ियों के पाइन के जंगलों में फिल्मों की शूटिंग की जाती है। यहाँ स्थित वन्य जीवन अभ्यारण्य के लिए यात्री भुगतान कर सकते हैं। यह जगह आकर्षक फूलों से लदी हुई है और मानसून के बाद पहाड़ियाँ धुंध के साथ बहुत ही रमणीय दिखाई पड़ती हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed