Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पिलानी

पिलानी - जहां विद्वानों को बढ़ावा दिया जाता है

7

पिलानी राजस्थान के शेखावती क्षेत्र का एक छोटा सा शहर है। पिलानी अपने कई शैक्षणिक संस्थानों के लिये जाना जाता हो जिनमें से 'बिट्स, पिलानी' प्रमुख है। यह कस्बा दिल्ली से 180 किमी की दूरी पर तथा राजस्थान की राजधानी, जयपुर से 210 किमी दूर स्थित है। यह राजस्थान के झुनझुनू जिले के प्रशासनिक क्षेत्र में आता है।

पिलानी का कैसे पड़ा ये नाम

स्थानीय लोगों के अनुसार शहर का यह नाम यहाँ रहने वाले पिलानिया गोत्र के एक जट योद्धा के नाम पर पड़ा है। ऐसा माना जाता है कि यह योद्धा एक किले की रक्षा में आक्रमणकारी शत्रुओं से साहसपूर्वक लड़ता हुआ शहीद हो गया था। अतः उस शहीद के सम्मान में यहाँ के शासकों ने इस जगह का नाम उसके नाम पर रख दिया।

क्या बनाता है शहर को प्रसिद्ध

वर्तमान में, पिलानी शहर अपने कई उल्लेखनीय शैक्षणिक संस्थानों के लिये जाना जाता है। 'बिट्स, पिलानी' देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कोर्सों को उपलब्ध कराता है और अपने लगभग 65 साल के अस्तित्व में कई कुशल पेशेवरों को समाज को समर्पित करने का रिकार्ड रखता है। पिलानी के अन्य उल्लेखनीय शैक्षणिक संस्थायें बी के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (बीकेबीआइईटी), जी डी बिड़ला मेमोरियल पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट (बीटीटीआइ) और शादीलाल कटारिया टीचर ट्रेनिंग कॉलेज हैं। यह शहर अग्रणी औद्योगिक घराने बिरला परिवार, जिसे मानवता के कार्यों के लिये जाना जाता है, का घर होने के कारण भी प्रसिद्ध है।

कैसे पहुंचे पिलानी

पिलानी एक छोटा शहर होने के कारण इसका अपना कोई हवाईअड्डा या रेलवे स्टेशन नहीं है। निकटतम रेलवे स्टेशन चिरावा रेलवे स्टेशन है जो पिलानी से 22 किमी दूर है। पर्यटकों को यहाँ दिसम्बर – जनवरी के महीने में आने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस समय मौसम प्रायः सुहावना रहता है।

पिलानी इसलिए है प्रसिद्ध

पिलानी मौसम

घूमने का सही मौसम पिलानी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पिलानी

  • सड़क मार्ग
    पिलानी अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा है जिसकी वजह से सड़क यातायात इस शहर तक पहुँचने का सर्वोत्तम तरीका है। पिलानी और दिल्ली के बीच नियमित एवं सीधी बस सेवायें हैं। दिल्ली हवाईअड्डे से पर्यटक चिरावा के लिये सीधी बसें ले सकते हैं और वहाँ से वे आसानी से पिलानी पहुँच सकते हैं। जयपुर के सिन्धी कैम्प बस स्टैन्ड से राजस्थान राज्य परिवहन की बस लेकर भी यहाँ तक पहुँचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    पिलानी भारतीय रेल के नेटवर्क द्वारा नहीं जुड़ा है। यहाँ के लिये निकटतम रेलवे स्टेशन चिरावा और लोहारू हैं जो क्रमशः 16 किमी और 25 किमी की दूरी पर हैं। इन दोनों स्थानों से पिलानी के लिये नियमित बस एवं टैक्सी सेवायें उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    पिलानी के निकट कोई हवाईअड्डा नहीं है। राजस्थान के इस छोटे से शहर तक आने के लिये पर्यटक दिल्ली (180 किमी) या जयपुर (210 किमी) के लिये उड़ाने ले सकते हैं। इसके बाद दिल्ली या जयपुर हवाईअड्डों से किराये की टैक्सी अथवा बस सुविधाओं का उपयोग किया जा सकता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed