Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» शेखावाटी

शेखावाटी - प्राचीन हवेलियों और उत्सवों का शहर

14

राजस्थान के उत्तर पूर्वी रेगिस्थान में स्थित शेखावाटी, भारतीयों के लिए बहुमूल्य एतिहासिक स्थल है। महाकाव्य महाभारत में इस स्थान से संबंधित कई संदर्भ मौजूद है, कहा जाता है कि हिन्दुओं के पवित्र वेद ग्रन्थ यहाँ लिखे गए थे। शेखावाटी का नाम शेखावाटी राजपूतों के नाम पर रखा गया जो इस प्रदेश के प्रमुख शासनकार थे।

शेखावाटी के पर्यटक स्थल

अपनी चित्रित हवेलियों, महलों और अन्य कई एतिहासिक धरोंहरों के लिए प्रसिद्ध शेखावाटी को "ऑपन आर्ट गैलरी ऑफ़ राजस्थान" के नाम से भी जाना जाता है। नदीने प्रिंस हवेली, मोरारका हवेली म्यूजियम, डॉ.रामनाथ.ए.पोद्दार हवेली म्यूजियम, जगन्नाथ सिंघानिया हवेली और खेत्री महल यहाँ के प्रमुख आकर्षक स्थल है।

1802 में बनाई नदीने प्रिंस हवेली के नये मालिक एक फ्रांसिसी कलाकार ने इसे आर्ट गैलरी और सांस्कृतिक केंद्र में परिवर्तित कर दिया है। डॉ.रामनाथ.ए.पोद्दार हवेली म्यूजियम में राजस्थानी संस्कृती को दर्शाते कई चित्र मौजूद है। मोरारका हवेली म्यूजियम लग भग 250 साल पुराना किला है, जब की खेत्री महल 1770 में बनी बहुमूल्य एतिहासिक धरोहर है, हम यहाँ प्राचीन वास्तुकला देख सकते हैं।

मंडवा, मुकुंदगढ़ और दुन्द्लोद के किले शेखावाटी के प्रमुख किलों में से है। पर आज मंडवा का किला हेरिटेज होटल बन गया है, जब कि दुन्द्लोद किला यूरोपियन चित्रों के बहुत बड़े संग्रहालय के रूप में परिवर्तित हो गया है। मुकुंदगढ़ किला 8000 वर्ग मीटर में फैला है और इसके विशाल बरामदे, आंगन और बारजे देखने लायक है।

इनके अलावा यहाँ पर बनी कई मस्जिदे और हिरन अभयारण्य देखने योग्य स्थान है। पर्यटकों को ऊँट पर सवार होकर पूरे रेगिस्थान की सैर करने में बड़ा मज़ा आता है। यहाँ के कई महल आज हेरिटेज होटल में तब्दील हो गए हैं, यहाँ सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव प्राप्त होता है।

उत्सव और आनंद

फ़रवरी के महीने में यहाँ सालाना शेखावाटी उत्सव का आयोजन होता है, इस उत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं, जिसे देखने यहाँ बहुत संख्या में भीड़ उमड़ती है। इस उत्सव का आयोजन राज्य पर्यटक विभाग और सीकर, चुरू और झुंझुनू के जिला प्रशन मिलकर करते हैं। यह मेला इस प्रांत की ग्रामीण जीवन शैली को दर्शाता है, और इस मेले में पर्यटकों को ऊँट और जीप की सफारी में बड़ा मज़ा आता है।

शेखावाटी के 4 शेहर नवलगढ़, झुंझुनू, सीकर और चुरू में आयोजित इस मेले में कई कार्यक्रम पेश किये जाते हैं जैसे ग्रामीण खेल, हवेली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी इस मेले का प्रमुख आकर्षण है। शेखावाटी के इस मेले को देखने के लिए आप जयपुर से रोड मार्ग या रेल मार्ग द्वारा पहुँच सकते हैं, जो केवल 150 कि.मी दूर है। नवलगढ़, शेखावाटी उत्सव का प्रमुख समारोह स्थान है।

कब जाये शेखावाटी ?

शेखावाटी जाने का सबसे बढ़िया समय नवम्बर और फ़रवरी के बीच है, क्यूंकि तब यहाँ सर्दियों का मौसम होता है। गर्मियों में यहाँ का तापमान 43 डिग्री हो जाता है, और भीषण गर्मी के कारण यह बिलकुल उत्तम समय नहीं है।

शेखावाटी पहुँचने के साधन

जयपुर और बीकानेर के रोड मार्ग से शेखावाटी बहुत आराम से पहुंचा जा सकता है। आप चाहे तो स्थानीय रेलगाड़ियों के माध्यम से भी शेखावाटी जा सकते हैं।  शेखावाटी में ज्यादातर राजस्थानी और मारवाड़ी लोग रहते हैं, और यहाँ की स्थानीय भाषा राजस्थानी है।

 

शेखावाटी इसलिए है प्रसिद्ध

शेखावाटी मौसम

घूमने का सही मौसम शेखावाटी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें शेखावाटी

  • सड़क मार्ग
    राजस्थान के अन्य शहरों से शेखावाटी के लिए कई बसों की सेवा उपलब्ध है। जयपुर से शेखावाटी केवल 150 कि.मी दूर है, और यहाँ से राजस्थान राज्य सार्वजनिक परिवहन बसों की सेवा उपलब्ध है। दिल्ली से शेखावाटी 250 कि.मी दूर है और किसी निजी बस की सेवा द्वारा यहाँ पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    झुंझुनू शेखावाटी के लिए सबसे नजदीकी रेल स्टेशन है। यहाँ से मुंबई, दिल्ली और भारत के कई अन्य शहरों से ट्रैनों की आवा जाही लगी रहती है। यहाँ से आप किसी भी टैक्सी द्वारा शेखावाटी पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    शेखावाटी से 150 कि.मी दूर जयपुर का सांगानेर हवाई अड्डा यहाँ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। यहाँ से दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतराष्ट्रिय हवाई अड्डे और मुंबई के छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डे के लिए नियमित उड़ानों के सेवा उपलब्ध है। हवाई अड्डे से टैक्सी द्वारा आप शेखावाटी जा सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed