Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सूरीयानर कोइल » आकर्षण » शिवसूर्यनारायण मंदिर

शिवसूर्यनारायण मंदिर, सूरीयानर कोइल

3

यह मंदिर सूरीयानर कोइल में स्थित है। शिवसूर्यनारायण मंदिर सूर्य देवता को समर्पित है और यह तमिलनाडु के नवग्रह मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में अन्य 8 ग्रहों के मंदिर भी शामिल है। कहा जाता है कि कलर मुनिवर भविष्य देख सकते थें और उन्हें आभास हो गया था कि उन्हें जल्द ही कुष्ठ रोग होने वाला है। इस रोग से बचने के लिए उन्होंने नवग्रहों की पूजा करने का निर्णय लिया। इनके इस भक्ति भाव से नवग्रह बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने इनकी इच्छा पूरी की।

लेकिन क्योंकि एक व्यक्ति की किस्मत बदल नहीं सकती और किसी को भी इसे बदलने का अधिकार नहीं है और इसलिए जब भगवान ब्रह्मा को यह बात पता चली तो वे बहुत क्रोधित हुए और सारे 9 ग्रहों को यह शाप दिया कि जो पीड़ा कलर मुनिवर को सहनी थी वह अब इन 9 ग्रहों को सहनी होगी। इसलिए सभी नवग्रहों को कुष्ठ रोग सहना पड़ा। इसके बाद नवग्रहों ने भगवान ब्रह्मा से माफी मांगी और उनसे इस अभिशाप से मुक्त होने के तरीके को बताने का निवेदन किया।

भगवान ब्रह्मा ने उन्हें तिरुमंगलकुड़ी जाकर (वेल्लेरुक्ककाडु में) प्राणनादेश्वरर् की प्रार्थना करने का सुझाव दिया। प्राणनादेश्वरर् और मंगलाबिगई (उनकी पत्नी) की आराधना करने के बाद नवग्रहों ने इस स्थान के करीब विनायक (भगवान गणेश) की मूर्ति स्थापित की और इस स्थान पर अपनी तपस्या को आरंभ किया। भगवान के आशीर्वाद से, नवग्रहों को पाप विमोचनम (पापों से मुक्ति) प्राप्त हुआ।

नवग्रहों को अपना आभार व्यक्त करने के लिए, कलव मुनिवर ने इस स्थान पर जहां नवग्रहों ने तपस्या की वहां एक मंदिर का निर्माण किया। इस मंदिर के इष्टदेव भगवान शिवसूर्यनारायण हैं जो एक रथ पर (सूर्य के रथ का प्रतीक है) अपनी दोनों पत्नियों प्रथ्युषा एवं उषा के साथ खड़े हैं। बड़ी संख्या में भक्तगण विजया दशमी और रथ सप्तमी के दौरान इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed

Near by City