संजान वलसाड़ जिले का एक छोटा सा कस्बा है। यहीं से पारसी भारत में आए थे। ऐसा कहा जाता है कि संजान शहर की खोज पारसी (ईरान का एक प्रचीन धर्म) शरणार्थियों ने की थी, जो ईरान छोड़ने के लिए मजबूर किए जाने के बाद भारत आए थे। ऐसा माना जाता है कि आज के पारसी उन्हीं लोगों के...
परनेरा किला परनेरा हिल्स की एक चोटी पर बना है। ऐसा माना जाता है कि इस किले को मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज ने बनवाया था। शिवाजी हमेशा किला बनवाने के लिए जाने जाते थे और मृत्यु के समय तक उन्होंने 300 से ज्यादा किले बनवाए थे।
दांडी गुजरात में नवसारी शहर के पास स्थित एक छोटा सा गांव है। यह एक ऐतिहासिक शहर है, जो गांधी जी के नमक सत्याग्रह और दांडी मार्च के लिए प्रसिद्ध है। नमक पर टैक्स लगाने के बाद इसके विरोध में गांधी जी ने 1930 में अहमदाबाद से दांडी की पैदल यात्रा की थी।
वलसाड़ का यह मंदिर अगल-अलग तरह के शिवलिंग रखने के लिए जाना जाता है।
परनेरा वलसाड़ जिले का एक सेंसस टाउन है। शहर के पास में ही परनेरा हिल्स है, जो कि एक चर्चित हिल स्टेशन है। यहां हर साल अक्टूबर में पहाड़ी की चोटी पर एक कार्निवाल का आयोजन किया जाता है।