Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» वोखा

वोखा  - लोथाओं की भूमि

14

वोखा राज्य के दक्षिणी हिस्से में जिला मुख्यालय और एक शहर है। यहाँ नगालैंड में सबसे बड़े जनजातियों लोथाओं का निवास है। अपने इतिहास के अधिकांश हिस्‍से में देखें तो, यह जगह नागालैंड के अधिकांश अन्य भागों की तरह बाहरी दुनिया से अलग बनी रही है। ऐसा केवल वर्ष 1876 में ही हुआ था जब ब्रिटिश यहाँ आये थे और इसे असम के तहत नागा हिल्स जिले का मुख्यालय बनाया। वोखा कई पहाड़ियों और मेड़ों से घिरा हुआ है, जो इसे पर्यटन का सुंदर और लोकप्रिय स्थान बनाता है। यह अपने उत्तर की ओर मोकोकचुंग जिले से घिरा हुआ है और पूर्व की ओर जुन्‍हेबोटो और पश्चिम में असम से घिरा हुआ है।

वोखा में पर्यटन

लोथा आदिवासी वोखा आने वाले पर्यटकों का बेहद खुले दिल से स्‍वागत करते हैं। इस जगह के मुख्य त्यौहार तोखू, पिखुचक और ईमोंग हैं, जिनपर यदि आप जाएंगे तो स्थानीय नृत्य और संगीत के सर्वोत्‍तम आयोजन देख सकते हैं। शहर अपने शॉल जो एक विशेष तकनीक द्वारा हाथ से बनाये जाते हैं, के लिये प्रसिद्ध है यह तकनीक कई पीढ़ियों से चली आ रही है। वोखा में तीयी पहाड़, तोत्सु चोटी, और दोयांग नदी समेत कई पर्यटन आकर्षण हैं।

एक महत्‍वपूर्ण बात ध्‍यान देने योग्‍य है कि भारतीय नागरिकों को नागालैंड राज्‍य में प्रवेश करने के लिये आंतरिक सीमा परमिट लेना अनिवार्य होता है। यह एक साधारण यात्रा दस्तावेज है, जो नई दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी या शिलांग में स्थित नागालैंड हाउस से प्राप्त किया जा सकता है। पर्यटक परमिट के लिये दीमापुर, कोहिमा और मोकोकचुंग के उपायुक्त कार्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं।

 

वोखा इसलिए है प्रसिद्ध

वोखा मौसम

घूमने का सही मौसम वोखा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें वोखा

  • सड़क मार्ग
    ये शहर एन एच-39 के माध्यम से दीमापुर से जुदा हुआ है जो राज्य का एक प्रमुख प्रवेश द्वार है। राज्य की राजधानी कोहिमा जो इस जगह से 75 किलोमीटर की दूरी पर है से इस जगह तक पहुंचने के लिए एक और रास्ता है। आने वाले पर्यटक नागालैंड राज्य परिवहन की बसों और शटल सेवाओं द्वारा इस स्थान तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    वोखा में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है, और अगर आप वहाँ ट्रेन द्वारा जाने की योजना बना रहे हैं, तो उतरने के लिए दीमापुर एक आदर्श जगह होगी। यह शहर से 157 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और नई दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता और देश के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से दैनिक गाड़ियों द्वारा जुड़ा हुआ है। दीमापुर वोखा से निकटतम रेलवे स्टेशन है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    वोखा शहर में अपना खुद का कोई हवाई अड्डा नहीं है, और दीमापुर हवाई अड्डा इस जगह के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। हवाई अड्डा 162 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और टैक्सियों और शटल से आसानी से जुड़ा हुआ है। आप इस हवाई अड्डे के लिए कोलकाता और गुवाहाटी से दैनिक उड़ानों का लाभ उठा सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed